कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां तालाब में नहाने गई दो बच्चों की डूब कर मौत हो गई है। दोनों बच्चे पानी के गहराई में चले गए जहां से वे बाहर नहीं निकल सके। घटना के बाद से परिजनों में मातम परसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जटगा चौकी इलाके के खोड़री गांव का है। मृतक दोनों बच्चों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे इस दौरान वे पानी की गहराई में चले गए और डूब गए। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव को बरामद किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
