धतुरा के सरपंच प्रत्याशी राजेश्वर पोर्ते की ओर समर्थन का जनाधार, घर-घर जनसंपर्क और विकास के वादों को लेकर ग्रामीणों का मिल रहा आशीर्वाद

2 Min Read

पाली/हरदीबाजार:  ग्राम पंचायत धतुरा से सरपंच पद के प्रत्याशी एवं राजेश्वर पोर्ते ने पंचायत के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा लेकर घर- घर पहुँच रहे है और अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे है, जहां ग्रामीण जनता का भी उन पर समर्थन का जनाधार दिख रहा है और वे अपने प्रतिद्वंदियों को मुकाबला दे जीत की ओर बढ़ रहे है।

उन्होंने पंचायत के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए घर- घर जाकर कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा करते हुए अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे है। विकास के वादों और जनकल्याणकारी योजनाओं की इनके पक्ष में जनता का भारी समर्थन दिख रहा है। विकास के वादों में उनकी घोषणा है, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का मूर्ति स्थापना और अंबेडकर चौक बनाना, उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना,10 वीं तक स्कूल, नेवसा सड़क रोड निर्माण, बस्ती सड़क रोड निर्माण, महामाया मंदिर मरम्मत, कोरबी रोड बाजार पर से महामाया तक नया सीसी रोड निर्माण,शिक्षा को नई दिशा तक पहुंचाना इसके अलावा पात्र लोगों को राशनकार्ड, पेंशन, आवास योजना, आवासीय पट्टा का लाभ दिलाना और गांव की जनता को लेकर ग्रामीण विकास की रूपरेखा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने अपने अपील में कहा है कि यदि उन्हें जनता से जीत हासिल होती है तो वे पूरे पारदर्शिता से पंचायती राज व्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे।

Share This Article