शादी का झांसा देकर युवती से 7 साल तक दुष्कर्म, शादीशुदा आरक्षक ने पहले की दोस्ती फिर प्रेमजाल में फंसाया, युवती ने लगाई न्याय की गुहार

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा में एक पुलिस आरक्षक पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरक्षक ने युवती को शादी का झांसा देकर 7 सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। आरक्षक वर्तमान में मोरगा पुलिस चौकी में तैनात है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

युवती ने बताया कि 2017 में पेट्रोलिंग के दौरान आरक्षक सुरेश मणि से मुलाकात हुई थी। फिर नंबर लेकर दोनों की बातचीत शुरू हो गई। आरक्षक ने खुद को अविवाहित बताया। दोस्ती प्यार में बदली और शादी का वादा किया। इसी बहाने आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। आरोपी आरक्षक पिछले 7 साल से युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो मारपीट की और शोषण जारी रखा। युवती ने बताया कि दो दिन पहले मोरगा बस स्टैंड पर आरोपी और उसकी पत्नी ने युवती की पिटाई की। इससे उसे कई जगह गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़िता बताया कि वह कई थानों में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Share This Article