कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र के बालको अस्पताल के पीछे की बताई जा रही है। पीड़ित युवक शराब का आदी था, जिससे उसकी पत्नी काफी परेशान रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। गुरुवार की शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, और विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में आकर पत्नी ने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।
