चुनाव ड्यूटी में शराब के नशे में पकड़ाया एसआई, एसपी ने तत्काल किया निलंबित 

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में पाया गया, जहां ग्रामीणों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दादू मईयर को नशे की हालत में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पाली पंचायत के नुनेरा ग्राम का है। दादू मईयर कुसमुंडा थाना में पदस्थ हैं। चुनाव ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पुलिसकर्मी जब एक प्रत्याशी के घर के पास पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पाली पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और पुलिसकर्मी को भीड़ से छुड़वाया। एसपी के निर्देश पर एसआई का मेडिकल टेस्ट कराया गया जहां शराब का सेवन करना पाया गया। जिसके बाद उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है। 

Share This Article