एंबुलेंस से जा टकराए दो नाबालिग बाइक सवार, हालत गंभीर

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में सीएसईबी चौक के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां 108 एंबुलेंस से बाइक सवार दो नाबालिग जा टकराए, इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सीएसईबी चौक के पास की है। जहां रविवार की दोपहर बाइक सवार दो नाबालिग बालको 108 संजीवनी एक्सप्रेस के एंबुलेंस से जा टकराए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उसी एंबुलेंस के जरिए दोनों नाबालिगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दोनों नाबालिग की पहचान अमर और अनुज शर्मा के रूप में हुई जो कि आईटीआई कॉलोनी के निवासी हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अमर शर्मा की स्थिती गंभीर बनी हुई है जिसके कारण उसे रिफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article