नाना के घर 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली है। युवती ने नाना के घर कीटनाशक जहर का सेवन कर जान दे दी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की है। मृतका की पहचान तुलसी पटेल उम्र (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है तुलसी अपने माता-पिता से अलग अपने नाना के साथ रहती थी। घटना रविवार की है। जब तुलसी ने कीटनाशक जहर का सेवन किया तब घर में कोई नहीं थे। सुबह तुलसी के नाना सब्जी बेचने बाजार गए थे। जब वे वापस लौटे तो देखा कि तुलसी के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि तुलसी बचपन से ही अपने नाना के घर रहती थी। आठवीं पास करने के बाद वह घर का काम करती थी। नाना के साथ सब्जी की खेती करती थी और इसी से घर का गुजारा होता था। मामले में कई संदेह हैं। तुलसी का मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share This Article