हमले में घायल बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, अज्ञात लोगों ने किया था हमला

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में घर के बाहर चबूतरा पर सो रहे ग्रामीण पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था जहां ग्रामीण के अस्पताल में इलाज जारी थी जहां उसने आज दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस अब हत्या का अपराध कायम कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के नवापारा गावं का है। 60 वर्षीय राम सिंह कंवर का गांव में घर बन रहा है। पुराना मकान तोड़कर उसके द्वारा नया मकान बनाया जा रहा है जिसके लिए बाहर में भवन निर्माण सामग्री रखी हुई है उसी की सुरक्षा के लिए राम सिंह रात में घर के बाहर सो रहा था। इसी बीच अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं दीवार पर धमकी भरा संदेश झूठ बोलेगा जगदीश तो महंगा पड़ेगा लिखा हुआ है। जिस जगदीश नाम के व्यक्ति का संदेश दीवार पर लिखा गया है वह घायल का पुत्र है जो घर के भीतर सो रहा था।

खून से लटपट हालत में ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई। उरगा पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

Share This Article