कोरबा ब्रेकिंग: नहर में 25 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीडुग्गु पुल से नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी है। घटना की जानकारी मिलती है आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई है महेश घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। युवक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नहर में छलांग लगाने वाला युवक (25 वर्ष) इमलीडुग्गु क्षेत्र के पास वार्ड क्रमांक 9 का निवासी बताया जा रहा है। युवक ने किन कारणों से यह कदम उठाया इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।

Share This Article