कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीडुग्गू नहर पुल के पास नहर में बहने से एक युवक की मौत हो गई। युवक नहा रहा था इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह काफी आगे तक बह चुका था।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अजय डे (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुबह नहाने के लिए घर से निकला हुआ था। नहर में नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा समाया। यह देखते ही आसपास के लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी के तेज बहाव के कारण वह बह गया। लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना युवक के परिजन व पुलिस को दी। घटना स्थल से कुछ मीटर की दूरी पर युवक का शव इमलीडुग्गू के पास लगे गेट में फंसा हुआ था। गेट खोलने पर युवक शव बहने लगा। जिसे गोताखोरों व मोहल्ले के युवकों के द्वारा नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
