कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के साथ देश भर में आज हर तरफ महाशिवरात्रि पर्व की धूम है, लोग सुबह से ही मंदिर पहुंच कर भगवान शिव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं दादर खुर्द के एक घर में नाग सांप घुसने पर शुभ माना जा रहा है। उन्होंने महाशिवरात्रि के दिन इसे एक शुभ संकेत माना। जिसके बाद घरवालों ने तुरंत स्नेक रेस्क्यूर उमेश यादव को इसकी सूचना दी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।
यह घटना उस वक्त की है जब घर वाले मंदिर से पूजा करके लौटें। उन्होंने बताया कि सांप ने एक चूहे को निगल रखा था। सर्पमित्र ने बताया कि यह सांप काफी जहरीला होता है, जिससे लोगों में डर बना रहता है। सांप दिखते ही हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। स्थानीय लोगों ने उमेश की बहादुरी और सेवा भावना की सराहना की।
