कोरबा सहित सक्ती जिले में हाथियों का आतंक, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, वन विभाग ने किया अलर्ट जारी 

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा वनमण्डल में हाथियों का आतंक जारी है। यहां कुदमुरा रेंज में घूम रहे 6 हाथियों ने तीन किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया। इस रेंज में दो हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से पहुंचे हैं, जो ग्राम गीतकुवारी के आसपास घूम रहे हैं। 6 हाथियों का झुंड ग्राम चिकनीपाली के जंगल में है। इस हाथी के आतंक ने न केवल वन विभाग की चिंता बढ़ाई है, बल्कि ग्रामीणों के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है। ऐसे में वन विभाग ने कई अधिक गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

यहां अब हाथियों की संख्या 14 हो गई है। करतला रेंज से हाथी सक्ती जिले से फिर वापस आ गए हैं। यह दोनों ग्राम जिले की सीमा में है। वनमंडल कटघोरा में 50 हाथी घूम रहे हैं। हाथियों का झुंड केंदई रेंज के चोटिया डंपिंग क्षेत्र में ही है। ग्रामीणों में हाथी के आतंक का खौफ इतना गहरा गया है कि लोग अपने खेतों और घरों से बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं। खासकर रात के समय जब हाथी की गतिविधियां अधिक होती हैं। तब ग्रामीणों के मन में और भी ज्यादा डर रहता है। वहीं हाथी लगातार किसानों के फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस स्थिति में वन विभाग की टीमें लगातार इलाके में गश्त कर रही हैं और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

Share This Article