ब्रेकिंग न्यूज़: कुसमुंडा में चोरी कर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के थाना कुसमुंडा क्षेत्र में चोरी कर आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कुसमुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी हुआ पैनासोनिक कंपनी का होम थिएटर बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 42/2025, धारा 331, 305, 326(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रार्थी दिनेश कुमार भारती, निवासी क्वार्टर नंबर M-1194, आदर्शनगर, 16 जनवरी को अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में गए थे। 23 फरवरी की सुबह 8 बजे जब वे अपने चाचा के घर से कुसमुंडा लौट रहे थे, तभी घर की देखभाल के लिए चाबी दिए गए आयुष राजपूत ने फोन पर सूचना दी कि क्वार्टर से धुआं निकल रहा है। जब उसने ताला खोलकर अंदर देखा, तो पाया कि कमरे में आग लगी हुई थी और सामान जल रहा था। उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया।

चोरों ने घर की पिछली दीवार तोड़कर प्रवेश किया और चोरी के बाद सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी, जिससे लगभग 30,000 से 40,000 रुपए की क्षति हुई। मामले में अपराध क्रमांक 42/2025 के तहत धारा 331, 305, 326(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी संदीप पाटले को गिरफ्तार किया गया, जिसने पुरानी रंजिश के चलते चोरी व आगजनी करना स्वीकार किया। चोरी किया गया सामान जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रुपक शर्मा, प्रधान आरक्षक रंजन देवांगन, आरक्षक संजय तिवारी और खगेश्वर साहू की अहम भूमिका रही।

Share This Article