महिला की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, पूछताछ जारी….
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में महिला प्रेमिका को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान एसईसीएल कॉलोनी के मकान नंबर 763 निवासी सीमा पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रगति नगर निवासी गुमा उरांव से उसका अवैध संबंध था। बीती रात गुमा उरांव अपनी प्रेमिका सीमा से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि गुमा ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से सीमा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी ।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना पर सीएसईपी भूषण एक्का पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। वहीं पुलिस ने वारदात के 24 घंटे केभीतर प्रगतिनगर दर्री निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
