मच्छरदानी में घुसा जहरीला नाग, सोने की तैयारी में थे परिवार के सदस्य, मची दहशत, देखें वीडियो….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में शुक्रवार की रात मानिकपुर के एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जहरीला नाग रात के समय मच्छरदानी में घुस आया। यह घटना तब सामने आई जब घर के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक मच्छरदानी के अंदर हलचल महसूस होने पर उन्होंने देखा कि एक 5 फिट बड़ा जहरीला नाग फूंकार मार रहा था जो कि उसमें फंसा हुआ था।

परिवार के सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सर्प रेस्क्यू टीम को दी। कुछ ही देर में स्नेक रेस्क्यूर अतुल सोनी उमेश यादव मौके पर पहुंचे उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकाला। हालांकि समय रहते सांप को देख लिया जिससे बड़ी दुर्घटना नहीं घटी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पूरा परिवार दहशत में था, लेकिन रेस्क्यू टीम ने बिना किसी नुकसान के सांप को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। तब जाके परिवार वालों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्रों ने लोगों से अपील की है कि सोने से पहले मच्छरदानी बिस्तर को अच्छे से जांच करें। 

Share This Article