पिकअप ने बाइक सवार को लिया चपेट में, हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

2 Min Read

पिकअप ने बाइक सवार को लिया चपेट में, हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। छात्र बाइक में सवार होकर स्कूल से घर लौट रहा था। इसी बीच पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र का है। जहां चारमार मदवानी मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई। मृतक छात्र की पहचान विशेष राठिया उम्र (20 वर्ष) के रूप में हुई, जो मधुबनी गांव का निवासी था। वह बोतली हाई सेकेंडरी स्कूल में 12 का छात्र था। वह बाइक से स्कूल से घर लौट रहा था। इसी बीच मालवाहक पिकअप वाहन क्रमांक (नंबर CG12 AX 2263) ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना करतला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार और करतला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। छात्र विशेष राठिया पढ़ाई में काफी होशियार था। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।


Share This Article