शपथ ग्रहण से पहले बहिष्कार, कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, कार्यक्रम हुआ पूरा भाजपा मय

Anil Jatwar
1 Min Read

दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: दीपका नगर पालिका में 2 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, इसमें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल शामिल हुए, वही नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने 21 में से मात्र बीजेपी के 12 पार्षद और 3  निर्दलीय पार्षद के साथ शपथ लिया। शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने शपथ का बहिष्कार किया। काँग्रेस के सभी पार्षदों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि फ्लेक्स में सांसद ज्योत्सना महंत की फ़ोटो न होना एक राजनीतिक दृष्टिकोण से अच्छी बात नहीं है कांग्रेस के सभी पार्षद शपथ ग्रहण से पहले ही नाराजगी जताने लगे। कांग्रेस के पार्षदों का आरोप है कि कार्यक्रम पूरा भाजपा मय है। उन्हें खुद को इस कार्यक्रम में सम्मान नहीं मिला और अपमानजनक महसूस किये।

Share This Article