कोरबा:  टीपी नगर के प्रेस कॉम्प्लेक्स के पास तेज रफ्तार थार ने मचाया उत्पात, पान ठेला सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले से अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां टीपी नगर क्षेत्र में प्रेस काम्प्लेक्स के पास एक तेज रफ्तार थार ने जमकर उत्पात मचाया है। थार ने कई वाहनों व कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। पता चला कि थार जीप क्रमांक (cg12 bj 5038) को एक नाबालिग चला रहा था। उसने टैक्सी स्टैंड के पास संचालित पान ठेला सहित एका एक कई वाहनों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद टीपी नगर में हड़कंप मच गया है। कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।  मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। हम इस खबर को जल्द ही अपडेट करेंगे…..

Share This Article