कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा पुलिस ने चोरी के मामले में खुलासा किया है। मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से नगद राशि व सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
प्रार्थी सुबोध कुमार सिंह ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 फरवरी की सुबह लगभग 6 बजे उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि और अन्य सामान, कुल मिलाकर लगभग 90,000 रुपए का सामान चोरी कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 101/2025, धारा 331(4), 305(ए), 112(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी द्वारा मामले में जांच पड़ताल की जा रही थी इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने किशन यादव, अरमान अली और अभय सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी के सामान को घनश्याम उपाध्याय उर्फ बबूआ के घर में बांटा गया और बेचा गया। आरोपियों के कब्जे से सामान बरामद किया गया। जिसमें अरमान अली – सोने की चूड़ी (1), झुमका (1), मंगलसूत्र (1), लॉकेट (1), अंगूठी (1), नगद ₹4,000, खरीदा हुआ कपड़ा, किशन यादव – सोने की चूड़ी (1), अंगूठी (2), टॉप्स (3), मंगलसूत्र (2), चांदी की सुपाड़ी (4), नगद ₹4,000, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, टामी, पेचकस, प्लास, अभय सागर उर्फ नड्डा – सोने की चूड़ी (1), चरण पादुका (1), धातु का कछुआ (1), यंत्र वाला लाल धागा (1), सोने का सिक्का (2), कपड़े, नगद ₹2,000, घनश्याम उपाध्याय उर्फ बबूआ – सोने की चूड़ी (1), नगद ₹2,000 जब्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रमोद डनसेवा, सहायक उप-निरीक्षक दुर्गेश राठौर, तरुण जायसवाल, अश्विनी निरंकारी, आरक्षक जितेन सोनी, योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, धर्मेंद्र यादव, चंद्रकांत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:
- अभय सागर उर्फ नड्डा पिता छोटू सागर, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोतीसागरपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
- अरमान अली पिता स्व. शेख अब्बास अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी बजरंगबली मंदिर के पास, मोतीसागरपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
- किशन यादव पिता स्व. सीताराम यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मकान नं. 07, ईमलीडुग्गू, हनुमान चौक के पास, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
- घनश्याम उपाध्याय उर्फ बबूआ पिता स्व. बसंतलाल उपाध्याय, उम्र 36 वर्ष, निवासी कुष्ठ आश्रम मोहल्ला, मोतीसागरपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
