कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले की हरदी बाजार थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए फोन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
28 फरवरी को राधे मोबाईल रिपेयरिंग दुकान संचालक राधेश्याम राठौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25 फरवरी की रात 9 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। 28 फरवरी को सुबह करीबन 9 बजे दुकान गया तो देखा कि मोबाईल दुकान का ताला टूटा हुआ था दुकान के अंदर जाकर देखा तो पुरानी ईस्तेमाली मोबाईल जो ग्राहक द्वारा रिपेयरिंग के लिए दिया गया करीबन 6-7 नग तथा ब्लूटूथ ईयर फोन, अन्य सामग्री एवं नगदी रकम 10000 रूपये जुमला करीबन 18000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 23/2025 धारा 331 (4), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कायम कर जांच पड़ताल शुरू की गई। विवेचना दौरान आरोपी उपेन्द्र द्विवेदी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जा से चोरी हुए मशरूका बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. उपेन्द्र द्विवेदी पिता आनंद मोहन उम्र 45 वर्ष साकिन अस्पताल रोड हरदीबाजार थाना हरदीबाजार जिला कोरबा (छ.ग.)।
