कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सराईसिंगार में सोमवार को नवनिर्वाचित सरपंच सोनसाय भैना व 15 वार्डों के वार्ड पंच मंजूलता, बीना बाई, अशोका बाई भैना, विनोद कुमार भानु, रामप्रसाद यादव, प्रमोद भैना, श्यामलाल यादव, गौरी बाई मरावी, आरजू खान, सविता राठौर, रामायण प्रसाद यादव, अनीता पोर्ते, पंकज कुमार धुर्वा, अनीता छोटेलाल पटेल, शिवकुमारी ने ग्राम पंचायत भवन में शप्पथ ग्रहण किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच सोनसाय भैना ने कहा कि सभी पंच व ग्राम वासियों के साथ मिलकर उनके सहयोग व आशीर्वाद से ग्राम का विकास किया जाएगा। हमारा क्षेत्र एसईसीएल से प्रभावित है, इससे जुड़ी हुई सभी समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर भुवनेश्वर राठौर, सुरेश नामदेव, शशि भैना सचिन गिरवर यादव, रोजगार सहायक पंचराम भैना, युवा मोर्चा महामंत्री निखिल राठोर, साहिल नामदेव के अलावा ग्रामवासी व अन्य गणमान्य नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
