तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का सिर कुचला, हुई दर्दनाक मौत
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर जिले में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक का सिर ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौका पाकर ट्रेलर चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। रायपुर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रेलर मस्तूरी की ओर जा रहा था। धूमा और सिलपहरी बाइपास के पास ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे युवक का सिर ट्रेलर के पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान की युवक की पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने युवक की जेब से मिले मोबाइल पर कॉल किया। इसमें पता चला कि युवक बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बिटकुली का रहने वाला था। पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी दी। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के साथ ही टोल प्लाजा से ट्रेलर की जानकारी जुटाकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
