कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: ग्राम धतुरा के राठौर परिवार में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठे दिन बुधवार को कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण और रुक्मणि के विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया। श्रीकृष्ण एवं रुक्मणि विवाह उत्सव पर भी मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
जिसमें मुख्य रूप से ग्राम धतुरा के मुख व्यक्ति (स्यान)व्यास नारायण तिवारी, चैतराम केवट (भूतपूर्व उपसरपंच), नकुल सिंह पोर्ते, रुपलाल राठौर, रामकिशोर राठौर,सामाजसेवक रवि राठौर, लोकनाथ राठौर, राकेश राठौर, जीवन मरकाम, तीजराम कश्यप, प्रदीप कश्यप, राजकुमार शोरी एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे ।

