निकिता जायसवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध विजयी घोषित

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज निकिता मुकेश जायसवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष जिला पंचायत चुनी गईं। उनके प्रस्तावक डॉ पवन कुमार सिंह और समर्थक रेणुका राठिया रही। निकिता के विरोध में निश्चित समय अवधि तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दर्ज नहीं किया।

जिला पंचायत चुनाव के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार बंजारे ने निकिता मुकेश जायसवाल को जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर सम्यक रूप से निर्विरोध विजयी घोषित किया तथा सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, उपसंचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की उपस्थित रही।

Share This Article