लापता युवक की हसदेव नदी किनारे मिली चप्पल और बाइक, पानी में डूबने की आशंका, तलाश जारी….

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  घर से घूमने के नाम से निकले युवक की हसदेव नदी किनारे बाइक और चप्पल मिले हैं जिससे हसदेव नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। इसकी सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे हैं वहीं युवक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है। जायसवाल ढाबा संचालक का बेटा जोगेंदर उम्र (23 वर्ष) बुधवार दोपहर घर से घूमने के नाम से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर शाम होने के बाद परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। आज गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे हसदेव नदी के किनारे राहगीरों की नजर युवक की बाइक और चप्पल पर पड़ी। इसकी सूचना मोरगा चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने लापता युवक के बाइक और चप्पल बरामद किया। युवक की हसदेव नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं नगर सेना के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। जहां नगर सेना की गोताखोर की टीम हसदेव नदी में लापता युवक की तलाश कर रही है। घंटों बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि लापता युवक पिछले कुछ दिनों से बीमार था और काफी परेशान रहा था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Share This Article