टॉयलेट सीट पर फन फैलाए बैठा था कोबरा नाग, बाथरुम गया था शख्स, देखते ही उड़े होश, देखें वीडियो…..

2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के पोड़ीबहार क्षेत्र में एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाथरूम में 6 फीट लंबा कोबरा नाग दिखा। टॉयलेट सीट में 6 फीट का कोबरा बैठा हुआ मिला। घर के एक सदस्य ने जब बाथरुम खोला तब उसके होश उड़ गए, सांप की फुंकार सुनकर वह चीखते हुए भागने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी घबरा गए जिसके बाद इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई।

यह घटना पोड़ीबहार क्षेत्र की है। जहां एक घर में सदस्य तड़के सुबह उठकर बाथरूम जाने लगा, वह नींद में था बाथरूम का दरवाजा खोलते ही उसे नाग सांप की फुंकार की आवाज आई। जिसे सुनकर वह चिखते हुए बाहर भागा। इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों में भी डर का माहौल बन गया। वहीं चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जहां देखा की कोबरा साफ बाथरूम में फन फैलाए बैठा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल स्नेक कैचर की टीम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। जिसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली। 

Share This Article