ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा नगर निगम के नए सभापति बने नूतन सिंह ठाकुर   

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा नगर निगम सभापति का चुनाव शनिवार को हुआ।  वार्ड के पार्षद नूतन सिंग ठाकुर सभापति चुने गए। 1 से बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। बीजेपी की ओर से नूतन सिंह ठाकुर, हितानंद अग्रवाल और निर्दलीय से अब्दुल रहमान ने नामांकन दाखिल किया। 

जानें किन्हें कितने वोट मिले –

33 नूतन सिंग ठाकुर
18 हितानंद अग्रवाल
16 अब्दुल रहमान

नगर निगम कोरबा में चुनाव में कुल 67 वार्डों में से 45 पर बीजेपी के पार्षद चुनाव जीते थे, जबकि कांग्रेस के 11 और निर्दलीय के 11 पार्षद चुनाव जीते थे। महापौर संजू देवी राजपूत ने भी अपना मतदान किया था। जीत के बाद नवनिर्वाचित सभापति ने कहा कि नियमों के अनुसार सब कामकाज किया जाएगा। सभी भारतीय जनता पार्टी एक साथ मिलकर निगम को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे।

 

Share This Article