कानन पेंडारी में बाघिन ने वनकर्मी पर किया हमला, चेकिंग के दौरान…
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर के कानन पेंडारी जू से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाघिन नंदी ने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह घटना के समय कर्मचारी केज में चेकिंग के लिए गया था तभी बाघिन ने उसपर हमला कर दिया। हमले में वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है। 31 वर्षीय आशीष कौशिक, जो गनियारी के रहने वाले हैं और पिछले 11 वर्षों से कानन पेंडारी में डेली वेज कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। प्रतिदिन की तरह बाघिन नंदी को भोजन देने पहुंचे थे। बाघिन नंदी, जो पहले रेस्क्यू सेंटर में थी और फिलहाल कोरेंटाइन में रखी गई है उस समय दिखाई नहीं दे रही थी। आशीष ने ताले पर हाथ मारा और आवाज लगाई, तभी झाड़ियों में छिपी नंदी ने अचानक हमला कर दिया और उनके बाएं हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। आशीष ने जैसे तैसे खुद को छुड़ाया और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के तुरंत बाद उन्हें सिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
