कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंचे जहां फिर दोनों में मारपीट शुरू हो गई, मारपीट इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष खून से लथपथ हो गए। थाना परिसर में जमकर हंगामा हो गया जिसे पुलिस ने किसी तरह शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक दो व्यवसायियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। अशरफ मेमन कबाड़ व्यवसायी है और गुलाम शेखानी के कपड़े की दुकान है। दोनों के बीच पहले से ही पैसे के मामले को लेकर रंजिश चल रही थी। दोनों ने पहले बस स्टैंड पर विवाद किया फिर दोनों शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे। जहां थाना परिसर में ही फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। दोनों के झगड़े में थाने के बाहर रखी गाड़ियां भी गिर गई। मारपीट की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
