कोरबा: कोरबा जिले के हरदी बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धतूरा में चल रहे शिव महापुराण में क्षेत्रीय जनपद सदस्य कमलेश कुर्रे पहुंचे। भगवान शिव जी से आशीर्वाद एवं महाराज कामता प्रसाद से आशीर्वाद लिया।
जनपद कमलेश कुर्रे ने हमें बताया भगवान शिव के विविध रूपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों, भक्तों और भक्ति का विशद् वर्णन किया गया है। इसमें शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन है।
