कोरबा आ रही यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां जटगा के पास फिर एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में महिलाएं, बच्चे सहित बड़ी संख्या में यात्री सवार थे जिनमें चीख पुकार मच गई हालांकि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। हादसे में बस पलटते पलटते बची है।

जानकारी के मुताबिक जटगा के पास यह हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस पेंड्रा से कोरबा आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस की कमानी पट्टी टूट गई जिससे बस मुख्य सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी और पलटने से बच गई। हादसे के बाद यात्रियों में सिख पुकार मच गई बस में महिलाएं, बच्चे सहित अन्य कई यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि किसी को भी चोटें नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को दूसरे बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।

हादसे को लेकर यात्रियों ने बताया कि बस की स्थिती काफी खराब थी बावजूद ऐसे बस को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है।लगातार हो रहे सड़क हादसों पर विभागों की नजर नहीं पड़ रही है, जिसके कारण इस तरह के हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं।

 

Share This Article