एसईसीएल कॉलोनी के सूने मकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर ले भागे चोर

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के बालको एसईसीएल हॉस्पिटल कॉलोनी के एक सुने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया और 2 लाख से अधिक की चोरी कर मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी सुबह घर की सफाई करने आई नौकरानी रजनी बाई को हुई तो उसने इसकी सूचना मकान मालिक और पुलिस को दी। वही घटना के सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक बालको के एक इंजीनियर के घर चोरी की घटना सामने आई है। एसईसीएल हॉस्पिटल कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर अनुराग गार्डिया का परिवार बेटी का एडमिशन कराने बाहर गया हुआ है। उनकी पत्नी अंशु मालनी गार्डिया सीसीएल हॉस्पिटल में नर्स हैं। जब रविवार सुबह घर की सफाई करने आई नौकरानी रजनी बाई ने मेन गेट का ताला टूटा देखा। उसने तुरंत मकान मालिक और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मानिकपुर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नवीन पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बेडरूम में अलमारी टूटी मिली और पूरा कमरा बिखरा हुआ था। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू की। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया और पहचान छुपाने डीवीआर भी साथ ले गए। मकान में लगभग 2 लाख रुपए की चोरी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल कितने की चोरी हुई है यह मकान मालिक के लौटने पर ही खुलासा होगा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।


Share This Article