पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

2 Min Read

पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

हरदीबाजार:  कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर का जन्मदिन के अवसर पर जहां सुबह से पार्टी समर्थकों व जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों का बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। वहीं पुरुषोत्तम कंवर हरदीबाजार बस स्टैंड स्थित सप्तदेव मंदिर में मां दुर्गा का पूजा-अर्चना कर, लीलागर नदी तट स्थित राम-जानकी मंदिर में भी पूजा-अर्चना किया गया। कसियाडीह झांझ में बोईदा क्षेत्र क्रमांक q8 के जनपद सदस्य अंजलि कौशल श्रीवास के नेतृत्व में फटाके फोड़ते हुए गाजा बाजा के साथ स्वागत कर केक काट कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान कौशल श्रीवास महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाज़ार, रमेश अहिर,रामशरण कंवर, चंद्रहास राठौर, प्रभा सिंह तंवर, रायसिंह तंवर, सरपंच मुरली शंकर सिंह कंवर, सरपंच बोईदा संजय राज, चंद्रभान पोर्ते , राजेश जगत देवकुमार राज, घाशीराम नायक, रामेश्वर राज, जेठू सिंह श्याम, दादू सिंह कंवर ,रामेश्वर कंवर, ठंढा राम चौहान ,लल्लू कन्हैया कश्यप ,शंकर कुमार, गौरी बाई, छत्रपाल श्रीवास, द्वारिका यादव, अमन श्रीवास, राजकुमार उपसरपंच मुरली , पुरुषोत्तम सिंह कांवर , जयपाल सिंह गोरे सिंह, श्रवण सिंह, राजू जगत, ओम बाई, शांता बाई, कौशल्या मरावी, राजकुमारी जगत, सत्येंद्र मरकम, ईश्वर नेताम ,धनेन्द्र पाल जगत, कविता श्रीवास, नीरा श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article