खून से लथपथ मिला राज मिस्त्री का शव, मृतक कोरबा निवासी
रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में राज मिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौद के औरामुड़ा का है। जहां खून से लथपथ राज मिस्त्री का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके के पर पहुंच जाँच में जुट गई है। वहीं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी भी मौके पर पहुंचे हैं। जांच के दौरान मृतक की पहचान ओमप्रकाश गोंड उम्र लगभग (50वर्ष) कोरबा जिल के बालको निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह औरामुड़ा में रह कर ठेकेदार के अंदर राज मिस्त्री का काम करता था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सूत्रों के अनुसार मृतक के साथ उसके बेटा-बहु भी रहते थे। सुबह जब गाँव वालों ने घर के सामने परछी में मृतक के शव को देखा तो ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक के बेटा-बहु भी घर से गायब हैं। मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
