कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने दिल्ली के सड़क में उतरकर छात्रों के मुद्दों को उठाया है। चाहे वह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों का विरोध हो या पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ ने दिल्ली में आवाज उठाई। हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, NSUI पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ संसद का घेराव किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ कोरबा NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर के अगुवाई में कोरबा से छात्र नेता दिल्ली पहुंचे और इस घेराव एवं प्रदर्शन में शामिल हुए।

राजधानी दिल्ली में NSUI ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। सोमवार को इस प्रदर्शन में भारत के कोने कोने से लाखों की संख्या में छात्र नेता शामिल हुए। मनमोहन के मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्रगण UGC के नए नियमों का विरोध कर रहे हैं। साथ ही NEP 2020, पेपर लीक की समस्या और बढ़ती बेरोजगारी, एवं छात्र संगठन चुनवा के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। शिक्षा के भगवाकरण का भी विरोध कर रहे हैं।
जिममें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष नीरज पांडे के साथ जिला अध्यक्ष कोरबा मनमोह राठौर, जिला उपाध्यक आशीष राठौर, जिला सचिव अवतार चौहान, लालू यादव, सहित भारी सख्या में उपस्थित 5 हुए और यह प्रदर्शन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्होंने कहा कि हजार से ज्यादा छात्र नेताओं का दिल्ली आना उनकी मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
