कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में आज हिंदू नववर्ष को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। हिन्दू नववर्ष के स्वागत को लेकर शहर में बड़ी तैयारी की गई है। शहर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यात्रा में लाखों की संख्या में भक्त रैली में शामिल होंगे। शहर के कोसाबाड़ी से टीपी नगर के बीच और सीतामढ़ी चौक से टीपी नगर बस स्टैंड तक दो अलग-अलग शोभा यात्रा निकाली जाएंगी। रैली में छत्तीसगढ़ के अलावा विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियो की प्रस्तुति होगी। विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा रैली निकाली जाएगी।
रैली निकालने से पहले ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने पूरी तैयारी कर ली है। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली संभावित संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है और सुरक्षा के कडे़ इंतजाम पुलिस की ओर से किए गए हैं। लोगों के सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। शहर में निगरानी के लिए जगह जगह भारी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
