शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा: डीजे की तेज आवाज से भरभराकर कर गिरा मकान का छज्जा, कई घायल

2 Min Read

शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा: डीजे की तेज आवाज से भरभराकर कर गिरा मकान का छज्जा, कई घायल

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में एक तरफ हिंदू नववर्ष का जश्न मनाया जा रहा था इसी बीच एक बड़ा हादसा हो गया। मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार के केंवटपारा में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे की कंपन से एक मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक बीते दिन हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी जो रात करीब 8:30 बजे केंवटपारा पहुंची। इसी दौरान तो डीजे की तेज आवाज की कंपन से वहां स्थित टुकेश केंवट के मकान का छज्जा अचानक गिर गया। इस दौरान शोभायात्रा देखने खड़े 4 बच्चे सहित 5 लोग हादसे की चपेट में आ गए और घायल हो गए। घायलों में चंद्रशेखर केंवट (25वर्ष), दीपक केंवट (15वर्ष), प्रशांत केंवट (11वर्ष), हेमंत कैवर्त (13वर्ष), दीपेश केंवट (14वर्ष) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि मकान का छज्जा पुराना और कमजोर था। डीजे की तेज आवाज से उठी कंपन के कारण वह गिर गया। फिलहाल पुलिस डीजे संचालक की तलाश में जुट गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article