पूर्व विधायक कँवर ने देवी भागवत में लिया माँ भवानी का आशीर्वाद

1 Min Read

कोरबा:  पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कँवर ने श्रीमद् देवी भागवत में नौवे दिन लिया रसपान और माँ भवानी से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथा व्यास महाराज पं रमाकांत शर्मा जी से भी आशीर्वाद प्राप्त किये साथ ही क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने भगवत प्रेमियों के लिए कहा कि भागवत सुनने से मनुष्य तृप्त होता है और जन्म जन्मांतर के पाप से मुक्त हो जाता है साथ ही कथा सुनने या किसी भी शुभ काम को करवाने या करने के पीछे का उद्देश्य परम लक्ष्य की प्राप्ति ही होता है। कथा में पूर्व विधायक कंवर के साथ उपस्थित राम चरण कँवर, चंद्रहास राठौर, साथी ग्राम वासी एवं क्षेत्र वासियों उपस्थित रहे।

Share This Article