कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम चोटिया के पास सड़क पार करते हुए जंगली हाथियों के दल दिखा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों के झुंड में कई बेबी एलिफेंट भी शामिल है। हाथियों के गुजरते तक लोग सहमे रहे। हालांकि मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद रही। सभी हाथी बिना नुकसान पहुंचाए जंगल के भीतर चले गए। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ग्राम चोटिया लगभग 100 हाथियों का दल अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा हैं। रात में हाथियों के दल ग्रामीणों के घर व फसलों का नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे ग्रामीण चिंतित हैं।
