भाई ने उधार लिए पैसे वापस नहीं लौटाए, आहत होकर बहन ने जहर खाकर दे दी जान

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भाई के द्वारा उधार लिए पैसे वापस नहीं लौटाने पर आहत होकर बहन ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। मृतका की पहचान सविता बरेठ, डबरीपारा निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 4 साल पहले उसने भाई को शादी के समय 30 हजार रुपय उधार दिए थे। पैसों की जरुरत पड़ने पर उसने भाई से रुपए वापस मांगे लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। इसी बात से सविता आहत हो गई और उसने 1 अप्रैल को घर में रखे चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां उसका इलाज जारी था। बीती रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

Share This Article