
संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर पूरे देश प्रदेश में उत्साह का माहौल है। वहीं गेवरा-दीपका में भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संयुक्त आयोजन समिति गेवरा-दीपका द्वारा शानदार बाइक रैली निकाली गयी जहां पूरा शहर “जय भीम” के नारे से गूंज उठा और माहौल नीलामय हुआ।
आयोजन समिति द्वारा प्रगति नगर अंबेडकर स्मारक स्थल से निकाली गई बाइक रैली ने शहर भ्रमण किया जिसका विभिन्न स्थानों में पुष्प स्वल्पाहार से स्वागत किया गया। रैली के दौरान जय भीम का नारा गूंजा। शहर के लोगों ने बाइक रैली का स्वागत करने विशेष तैयारी की थी। संयुक्त आयोजन समिति गेवरा-दीपका द्वारा सुबह 10 बजे अंबेडकर चौक से बाइक रैली निकाली गई, रैली में शामिल लोगों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व, संपन्न, विश्वास धर्म, उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने की शपथ ली, और बाबा साहेब के मूर्ति में माल्यार्पण कर उनके जीवनकाल से संदर्भित प्रसंगों पर समाज के लोगों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी गयी। रैली में शामिल लोगों के द्वारा “जय भीम”, “जय संविधान” और “जय भारत” का नारा लगाया गया। बाइक रैली में समाज के सभी वर्गों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
समाजसेवी संजय जांगड़े, अमन डहरिया एवं उनके परिवारों का भी रहा सराहनीय योगदान:- रैली के दौरान तपती धूप में जय भीम, जय संविधान के नारे लगाने वाले आयोजन समिति और रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए ठंडा पेयजल, शर्बत और स्वल्पाहार की व्यवस्था समाजसेवी संजय जांगड़े, अमन डायरिया एवं उनके परिवार द्वारा कराया गया जो कि एक सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा।
शोभायात्रा बना आकर्षण का केंद्र:- प्रगति नगर अंबेडकर स्मारक स्थल से एक भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे डीजे के साथ निकाली गई, जो दीपका कॉलोनी, ऊर्जा नगर कॉलोनी, गेवरा कॉलोनी, बेलटिकरी, दीपका चौक होते हुए पुनः अंबेडकर स्मारक स्थल में आकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में महिला-पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “जय भीम” के नारों से गुंजायमान बना दिया।
सतनामी समाज ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का दिया संदेश:-सतनामी समाज ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संदेश दिया है, जिसका अर्थ है कि वे सभी को समानता और न्याय का अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वे बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की बात करते हैं।
सतनामी समाज, सतनाम पंथ के अनुयायी हैं, जो सामाजिक समरसता, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित है। सतनाम पंथ के संस्थापक गुरु घासीदास ने समाज में व्याप्त जातिगत विषमताओं और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी।
बाबा साहेब ने भी समाज में समानता और न्याय के लिए संघर्ष किया। उनके विचार सतनामी समाज के विचारों के अनुरूप हैं, क्योंकि वे भी सभी को समान अधिकार और अवसर प्रदान करने की बात करते हैं। इस तरह कार्यक्रम में सतनामी समाज के प्रमुख एल. एस. मिरी, डी.एल. टंडन, अलखराम सिदार, पार्षद संतोष निराला, महादेव सतनामी, संजय जांगड़े, हेमंत बारेन, सरजू रत्नाकर, धनाराम कठौते, रामकुमार, सहदेव जाटवर, राजेंद्र मनहर, बृजलाल निराला, संतोष शाह, श्रीमती जानकी कुर्रे, कुसुम लता, अंजू जांगड़े, निर्मला निराला, संतोषी पलंगे, भगवती , निर्मला निराला, अंजू जांगड़े, निशा, नीलमा तेंदुए, जयंती मिरी, पूर्णिमा जटवार, अमृता भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य वरिष्ट नागरिक उपस्थित रहे। सभी जनों डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
दीपका में आज सत्ताधारी राजनीतिक दालों की हलचल भी रही तेज़:- भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बाबा साहब को माल्यार्पण करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प- जयंती समारोह में भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पार्षदगण और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। श्री मनोज शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता, समानता और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके विचारों का अनुसरण कर ही हम सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष संगीता साहू, राजू प्रजापति, पार्षद अरुणीश तिवारी, हिमांशु देवांगन, सुजीत सिंह, अविनाश सिंह लड्डू, संतोष निराला, द्वारिका शर्मा, दीपक गिलहरे, धर्मेंद्र शुक्ला, सतीश राठौर, अभिषेक सिंह, राजेंद्र साहू, अभिलाष साहू, बुधवारा देवांगन, उत्तरा कुंभकार, कुसुमलता केवट, सारिका यादव समेत अनेक महिला सदस्य उपस्थित थे ।


