कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: हर रोज SECL द्वारा हेवी ब्लास्टिंग किया जाता है जिसके कारण शासकीय ग्राम्य भारतीय महाविद्यालय हरदी बाजार में आने वाले छात्र-छात्राओं में डर का माहौल बना रहता है। वहीं इन दिनों कॉलेज में पेपर चल रहा है इसी बीच एक बड़ी घटना सामने आई। हर रोज की तरह हेवी ब्लास्टिंग हुआ जहां आज पत्थर छिटककर कॉलेज के सीमेंट वाले सीट को तोड़ते सहायक प्राध्यापक मुकेश दिवाकर के सिर में आ गिरा जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना उस वक्त की है जब दोपहर में सहायक प्राध्यापक msc का internal exam लेने पहुंचे थे।
इन्हीं घटना को रोकने के लिए पूर्व में NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने 17 नवम्बर 24 को कलेक्टर और SECL दीपका महाप्रबंधक खनन को सूचना दिया मगर समस्या का समाधान नहीं निकला। यही कारण है कि इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसके जिम्मेदार SECL महापबंधक है।
मनमोहन ने बताया कि आगे किसी छात्र/छात्रों के साथ ऐसी घटना न घटे जिसके लिए खनन महाप्रबंधक और कॉलेज के पीछे चल रहे प्र. कम्पनी kcc के खिलाफ हरदी बाजार थाना में सूचना दिया और SECL से मांग भी कर रहा है कि जब तक अस्थाई कॉलेज पूर्ण नहीं हो जाता तब तक हेवी ब्लास्टिंग में रोक लगाया जाए या कॉलेज के समय में हेवी ब्लास्टिंग न किया जाए।

