कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए कुल 69.5 लीटर कच्ची महुआ शराब व एक मोटरसाइकिल जप्त की गई। 6 प्रकरणों में 7 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं 1 आरोपी फरार है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. थाना बालको
सूरज देवांगन, निवासी पड़ीमार डुग्गूपारा
राजेश टोप्पो, निवासी केसरपुर
2. थाना सिविल लाइन, रामपुर
शिवनारायण कर, निवासी बेंदरकोना
3. थाना उरगा
जयराम नगेसिया, निवासी पहरीपारा भैसमा
4. थाना बांकीमोंगरा
गंगोत्री चौहान, निवासी अरदा
5. थाना करतला (फरार)
करममोली रतिया, निवासी बोतली
6. चौकी जटगा
पवन कुमार विश्वकर्मा, निवासी खलपारा
