कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 18 से 24 मई तक महिला जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आरपीएफ कोरबा द्वारा रेलवे स्टेशन कोरबा में महिला यात्रियों को जागरूक किया गया। महिला बोगी के अलावा महिला प्रतीक्षालय और यात्री विश्रामालय में भी महिला यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने रेल यात्रियों खासकर महिला रेल यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर 182 नंबर डायल करने की सलाह दी।
इस दौरान महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले 7 पुरुष यात्रियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत करवाई की गई।
महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली घटनाओं की रोकथाम के बावत जागरूक किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी दी।
