अवैध शराब के साथ 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कार्रवाई के तहत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से कुल 68 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई।

इस विशेष अभियान के तहत अप्रैल माह के दौरान पूरे कोरबा जिले में कुल 54 प्रकरणों में 59 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है तथा लगभग 1510 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:
1. नर्मदा देवांगन, निवासी थाना कटघोरा
2. अभिमन्यु सिंह कंवर, निवासी थाना दीपका
3. बेदूराम मरावी, निवासी मुरली, थाना हरदीबाजार
4. धुरसिंह धनवार, निवासी भांटापारा, थाना हरदीबाजार
5. बुधवार सिंह, निवासी भांटापारा, थाना हरदीबाजार
6. लक्ष्मी बाई, निवासी थाना बाकीमोगरा
7. अमर सिंह राठिया, निवासी थाना करतला

Share This Article