सूने मकान में चोरों ने बोला धावा, सोना चांदी सहित 5 लाख का माल पार, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। यहां चोरों ने एक बार फिर सुने मकान को निशाना बनाया है। चोर सोने चांदी के जेवरात, नकदी रकम सहित कुल 5 लाख का माल पार गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जहां पाली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 मादन रोड पर स्थित मकान में चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। चोरी की जानकारी तब हुई जब पंचायत कर्मी योगेश रिंकू के घर आया और मुख्य गेट का ताला टूटा देखा। उसने तुरंत मकान मालिक और पाली थाने को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वहीं डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें शनिवार की रात करीब 2 बजे घुसते हुए दिखाई दिए। चोरों ने घर का ताला तोड़ने के लिए कटर का इस्तेमाल किया। वहीं अलमारी, दीवान, लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी रकम सहित कुल 5 लाख का माल चोरी कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।





Share This Article