नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 72 वाहनों का काटा चालान

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा शहर में “नो पार्किंग” स्थलों पर अवैध रूप से वाहनों के खड़े किए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में दो दिनों से यातायात पुलिस द्वारा टीपी नगर, राताखार, सीएसईबी चौक, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े कुल 72 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 21,600 रुपए जमाना वसूला गया है।

कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील:

नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है। आपसे अनुरोध है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें एवं “नो पार्किंग” जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने से परहेज़ करें। अवैध पार्किंग न केवल सामान्य यातायात को बाधित करती है, बल्कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी गंभीर अड़चन उत्पन्न कर सकती है।

Share This Article