कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: सुशासन तिहार के अंतर्गत जनता से कोरबा जिले में पुलिस को अवैध शराब की बिक्री करने की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले भर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में 20 अप्रैल को कुल 8 मामले दर्ज किए गए तथा 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में कुल लगभग 130 लीटर अवैध शराब तथा एक मोटरसाइकिल (CG11BK5332) जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
1.गोविंद भट्ट (27 वर्ष) – 7.9 लीटर देसी मदिरा (44 पाव)
2.सावन दास उर्फ पाण्डो (25 वर्ष) – 15 लीटर कच्ची महुआ शराब
3.राजकुमार यादव उर्फ गुड्डा (22 वर्ष) – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब
4.शंकर लकड़ा (38 वर्ष) – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब (धारा 34(2), 59(क))
5.बल्लू कुर्रे (36 वर्ष) – 45 लीटर कच्ची महुआ शराब
6.सतीश कुमार (20 वर्ष) – 48 पाव देसी मदिरा प्लेन शराब
जब्त संपत्ति: मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (CG11BK5332)
(धारा 34(2) एवं 34(1)(क)(ख)
7.लगती बाई बिजवाड़ (55 वर्ष) – 2.75 लीटर कच्ची महुआ शराब
8.दिलीप कुमार (20 वर्ष) – 2.5 लीटर कच्ची महुआ शराब
