कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना हरदीबाजार, उरगा एवं करतला पुलिस द्वारा कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल 61 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब, शराब निर्माण हेतु प्रयुक्त उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल जप्त की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम, धारा 34(1)(क)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
1.मोतीलाल मरावी, पिता – बोधन सिंह मरावी, उम्र – 50 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, थाना हरदीबाजार
2.रामलाल कुर्रे, पिता – उमेद राम कुर्रे, उम्र – 50 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, घुनघुट्टीपारा, थाना हरदीबाजार
3.श्रवण कुमार मरकाम, पिता – शत्रुघ्न मरकाम, उम्र – 43 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, थाना हरदीबाजार
4.कृष्णनंद पोर्ते, पिता – स्व. छेदीलाल पोर्ते, उम्र – 45 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, थाना हरदीबाजार
5.रामेश्वर प्रसाद सोनवानी, पिता – तुझे राम, उम्र – 40 वर्ष, निवासी – ग्राम बरीडीह, मोहनपुर, थाना उरगा
6.फोटू राम सतनामी, पिता – इतवारी सतनामी, निवासी – ग्राम रीवाबाहर, थाना करतला
