कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां बालको थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 9वीं की छात्रा ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके परीक्षा में 78% अंक से ज्यादा नहीं आए। दुखी होकर छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जानवी राजपूत उम्र (14 वर्ष) ने 9वीं की परीक्षा दी थी। सोमवार को उसका रिजल्ट आया। उसे 78% अंक हासिल हुए हैं लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं थी। उसे इससे बेहतर अंक मिलने उम्मीद थी। जिससे निराश होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जानवी के पिता शिव राजपूत भारत एल्युमिनियम कंपनी की एक कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी में कार्यरत हैं। उन्होंने बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए नए कपड़े खरीदे और मिठाई भी बांटी थीं।
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक जानवी अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा कि अंदर जानवी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
